PM Vishwakarma Yojana Payment : कला, हुनर और मेहनत से अपना जीवन चलाने वाले देश के लाखों कारीगरों के लिए सरकार की ओर से बड़ी राहत की खबर आई है। PM Vishwakarma Yojana के अंतर्गत मिलने वाली आर्थिक सहायता की पहली किस्त ₹15,000 अब लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजनी शुरू कर दी गई है। यह राशि उन लोगों को मिल रही है जिन्होंने इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराया था और जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं।
यह योजना उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपने हाथों के काम से परिवार का खर्च चलाते हैं, जैसे बढ़ई, कुम्हार, सुनार, लोहार, मोची, नाई, राजमिस्त्री, बुनकर, खिलौना निर्माता, ताला चाबी बनाने वाले तथा अन्य पारंपरिक कारीगर।सरकार का उद्देश्य है कि इन कारीगरों के कौशल को केवल जीविका का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक उन्नति का मार्ग बनाया जाए।
PM Vishwakarma Yojana क्या है?
यह योजना भारत सरकार द्वारा उन पारंपरिक कारीगरों के लिए शुरू की गई है जो पीढ़ियों से एक ही कला और हुनर से अपना जीवन चला रहे हैं। लेकिन आधुनिक मशीनों और बढ़ते खर्च की वजह से ये कारीगर आर्थिक रूप से पीछे रह गए। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ संपूर्ण देश में प्रदान किया जा रहा है विश्वकर्मा समाज के सभी पात्र व्यक्ति इस योजना के अंतर्गत आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।
इसी समस्या को समझते हुए सरकार ने इस योजना में:
- ₹15,000 का टूलकिट सहायता अनुदान
- आवेदन करने वाले व्यक्ति को कौशल प्रशिक्षण
- ₹1 लाख से ₹2 लाख तक का आसान ऋण (बहुत कम ब्याज पर)
- डिजिटल पहचान एवं सर्टिफिकेशन
- जैसे लाभ प्रदान किए हैं।
E Shram Card Payment Jari : ई-श्रम कार्ड धारकों के खाते में आएंगे ₹3000, यहाँ जानिए पूरा तरीका
किसको मिलेगा ₹15,000 का भुगतान?
यह राशि सिर्फ उन्हीं कारीगरों को दी जा रही है जिनकी पहचान विश्वकर्मा समुदाय या पारंपरिक शिल्प-हुनर से जुड़ी है और जिन्होंने योजना में ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। संपूर्ण पात्रता की जानकारी यहां पर दी गई है।
- व्यक्ति पारंपरिक पारिवारिक हुनर से जुड़े काम करता हो
- उसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक हो
- वह सरकारी नौकरी में न हो
- आधार और बैंक खाता लिंक होना जरूरी है
- उसके पास e-KYC और बिजनेस से जुड़ी जानकारी सही होनी चाहिए
- एक परिवार से केवल एक व्यक्ति इस योजना का लाभ ले सकता है
आवश्यक दस्तावेज़
ये दस्तावेज सरकार को यह प्रमाणित करने में मदद करते हैं कि आप सही लाभार्थी हैं।
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- परिवार या परंपरागत व्यवसाय का प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- e-KYC अनिवार्य
Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana : महिलाओं को घर बैठे मिलेगा रोजगार और ₹25,000 महीना सैलरी
योजना में आवेदन कैसे करें?
- आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in खोले।
- New Registration विकल्प चुनें
- अपना आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- OTP के माध्यम से लॉग इन करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी + व्यवसाय का विवरण भरें।
- बैंक खाता और IFSC कोड ध्यान से दर्ज करें।
- दस्तावेज अपलोड कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन सत्यापन के बाद स्वीकार हो जाएगा।
₹15,000 का भुगतान कैसे चेक करें?
- पेमेंट स्टेटस चेक करने के लिए https://pfms.nic.in पस जाए। .
- Know Your Payment विकल्प चुनें
- अब आपका जिस बैंक में खाता है उस बैंक का नाम चुनें
- अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें
- कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें
यहां आप देख पाएंगे कि ₹15,000 की सहायता राशि आपके खाते में जमा हुई है या अभी प्रोसेस में है।
सरकार का यह कदम विश्वकर्मा समुदाय के कारीगरों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है। परंपरागत कला केवल पहचान नहीं होती यह भावनाओं, परिवार और संस्कृति से जुड़ी होती है। यह योजना उसी कला को नई पहचान और नया सम्मान देने का कार्य कर रही है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द करें। अगर किया है तो तुरंत अपना भुगतान स्टेटस चेक करें।