PM Kisan 21th Kist Paisa Release Today : किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास साबित होने वाला है, क्योंकि PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत आने वाली 21वीं किस्त का भुगतान आज से शुरू कर दिया गया है। जो किसान इस योजना के पात्र हैं और जिन्होंने अपनी e-KYC और भूमि सत्यापन समय पर पूरा कर लिया है, उनके खाते में आज ₹2,000 की राशि सीधी DBT (Direct Benefit Transfer) के तहत भेजी जा रही है।
जैसे ही पैसे खाते में आएंगे, किसानों को SMS अलर्ट भी प्राप्त होगा। रबी सीजन की खेती के दौरान खाद, बीज और मजदूरी का खर्च काफी बढ़ जाता है, ऐसे में यह किस्त किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित होने वाली है। किसान भाई लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रहे थे और अब यह इंतजार खत्म हो चुका है।
21वीं किस्त को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट
PM किसान योजना के तहत हर साल किसानों को ₹6,000 दिए जाते हैं, जिसे तीन किस्तों में ₹2,000-₹2,000 की राशि के रूप में उनके बैंक खातों में भेजा जाता है। इस बार भुगतान में कुछ देरी इसलिए हुई, क्योंकि सरकार बड़ी संख्या में किसानों की भूमि सत्यापन और KYC प्रक्रिया को पूरा कर रही थी, ताकि फर्जी लाभार्थी बाहर हो जाएं और सिर्फ असली किसान ही किस्त के हकदार बनें। इसलिए जिन किसानों ने अपने दस्तावेज अपडेट कर लिए थे, उनके खाते में आज से भुगतान भेजा जा रहा है।
इन किसानों को आज ही मिलेगा पैसा
- जिन किसानों की e-KYC पूरी है
- जिनका Land Verification (भूमि सत्यापन) पूरा है
- जिनका बैंक खाता NPCI से लिंक है
- आधार और बैंक डिटेल्स मिलान में सही हैं
- परिवार में सिर्फ एक किसान योजना का लाभ ले रहा है
- अगर आपका KYC या भूमि सत्यापन अधूरा है, तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है।
Free Solar Atta Chakki Yojana- महिलाओं के लिए शुरू हुई फ्री सोलर आटा चक्की योजना
ऐसे चेक करें कि आपके खाते में पैसा आया या नहीं
यदि कोई किसान भाई 21वीं किस्त का पैसा चेक करना चाहता है कि उसके खाते में पैसा आया है या नहीं तो इसके लिए संपूर्ण जानकारी यहां पर स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसको फॉलो करें।
- किस्त स्टेट्स चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद में Farmers Corner सेक्शन में जाएं
- अब Beneficiary Status पर क्लिक करें
- इसके बाद अपना आधार नंबर / मोबाइल नंबर दर्ज करें
- अब आपके सामने स्क्रीन पर पूरी जानकारी खुल जाएगी
- कि आपकी किस्त का पैसा जारी हुआ है या नहीं यदि पैसा रुका हुआ है तो किस कारण से रुका हुआ है।
अगर किस्त रुक गई है तो क्या करें?
- नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर e-KYC अपडेट कराएं
- बैंक जाकर NPCI Mapping कराएं
- अपने खतौनी / भू-अभिलेख कृषि विभाग में सत्यापित करवाएं
- इन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद अगली किस्त में आपका पैसा जारी हो जाएगा।
PM Kisan Yojana किसानों की आर्थिक मदद करने वाली देश की सबसे बड़ी केंद्र सरकार की योजना है। 21वीं किस्त का भुगतान आज से शुरू हो चुका है, इसलिए किसान भाई बिना देर किए अपना स्टेटस अवश्य चेक कर लें। अगर पैसा नहीं आया है, तो चिंता न करें, बस KYC और जमीन सत्यापन पूरा कर दें, उसके बाद किस्त आपके खाते में भेज दी जाएगी।